{"_id":"688138e36796b0735d02484e","slug":"vaccination-of-677-lakh-animals-started-in-the-district-raebareli-news-c-101-1-slko1033-137653-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जिले में 6.77 लाख पशुओं में टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जिले में 6.77 लाख पशुओं में टीकाकरण शुरू
Thu, 24 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गोवंशों व अन्य पशुओं में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान बुधवार को शुरू हो गया। विकास भवन में सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने सचल पशु चिकित्सा वाहनों और टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान में टीमें 6.77 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण करेंगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि गठित 30 टीमों के माध्यम से जिले में 27,7807 गोवंशीय एवं 40,14,538 महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण होगा। पशुधन प्रसार अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पशुमित्र, वैक्सीनेटर पशुपालकों के घर जाकर शत प्रतिशत टीकाकरण करेंगे। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, डीआरडीए के परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।