फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Used to sell ganja in neighboring districts by bringing it from Orissa

उड़ीसा से लाकर पड़ोसी जनपदों में करते थे गांजे की बिक्री

Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Used to sell ganja in neighboring districts by bringing it from Orissa
रायबरेली। भदोखर पुलिस ने शुक्रवार को चार और गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तीन तस्कर पहले ही पकड़े जा चुके थे। पूछताछ के बाद सातों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी लोग उड़ीसा प्रांत से कम रेट पर गांजा खरीदकर यहां महंगे दामों पर बेचते थे। रायबरेली के साथ ही तस्कर लखनऊ, बाराबंकी, फतेहपुर समेत अन्य पड़ोसी जनपदों में गांजा बेचते थे। पुलिस इस धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

भदोखर थाने में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीओ सदर वंदना सिंह, भदोखर थानेदार यशकांत सिंह और एसटीएफ के सीओ दीपक सिंह ने दरियापुर चौराहे से एक ट्रक गांजा बरामद किया था। ट्रक में 13 क्विंटल 92 किलो 600 ग्राम गांजा लदा था, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सहारनपुर जिले के जडौदा पांडा निवासी लोकेश कुमार, हरियाणा प्रांत के नारायण गढ़ वार्ड नंबर 10 अंबाला निवासी अनिल कुमार, लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के करौरा निवासी मयंक कुमार गुप्ता को पकड़ा गया था।
इन तीनों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को भदोखर थानेदार ने पुलिस टीम के साथ चार और गांजा तस्करों को दबोच लिया। इनकी पहचान रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगांव निवासी विशाल सिंह, बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पहुरावां मजरे विशुनपुर गांव निवासी सुरेश पासी, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा निवासी सर्वेश कुमार जायसवाल, मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर निवासी मोनू जायसवाल के रूप में हुई है।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उड़ीसा प्रांत से सस्ते रेट पर गांजा खरीदकर यहां लाते थे। इसके बाद रायबरेली समेत अन्य पड़ोसी जिलों में महंगे दामों पर बेचते थे। उन्होंने बताया कि ये तस्कर ट्रक पर मुर्गी के दाने के साथ छिपाकर गांजा लाते थे, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके।
डेढ़ साल से चल रहा था खेल
अपर पुलिस अधीक्षक बताते हैं कि पकड़े गए सात लोग शातिर किस्म के अपराधी भी हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला कि ये सभी डेढ़ साल से गांजा तस्करी का काम करते थे। रायबरेली में लोगों के हाथों गांजा बेचकर मुनाफा कमाते थे। मुखबिर की सूचना मिलने पर सभी को पकड़ा गया। ये सभी फतेहपुर के रास्ते से गांजा रायबरेली ला रहे थे। सभी के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

गांजा तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीओ सदर
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि सात गांजा तस्करों को जेल भेजा गया है। काफी समय से आरोपी गांजा तस्करी का काम कर रहे थे, लेकिन वह हर बार बच जाते थे। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उन्हें चिह्नित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed