{"_id":"c1d84566b5c1d2a4d5f30ad6d5847773","slug":"upturned-trolley-collided-with-the-jeep-19-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से टकराकर ट्रॉली पलटी, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप से टकराकर ट्रॉली पलटी, 19 घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां नौ की हालत गंभीर
होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बछरावां थाना क्षेत्र के
जवाहरखेड़ा मजरे थुलेंडी गांव निवासी लालता यादव की मौत हो गई थी।
परिवारीजन और ग्रामीण उनकी अंत्येष्टि के लिए शव को डलमऊ गंगा घाट ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे थे। नवरंग सिंह का पुरवा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो जीप ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो सड़क के किनारे पलट गई। इससे ट्रॉली पर सवार जवाहरखेड़ा गांव निवासी रामप्रकाश, जयप्रकाश, श्रीपाल, शिवबहादुर, रामकिशोर, सहदेव, राजवीर, रामखेलावन यादव, शिवनंदन, दिग्विजय, भारतलाल, बंधनखेड़ा मजरे मलपुरा निवासी रामधनी, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा गांव निवासी शिवकरन, कुशलीखेड़ा मजरे कुंदनगंज निवासी रामपियारे, रामकुमार, पूरे जयलाल गांव निवासी जगमोहन, हरदचंदपुर थाना क्षेत्र के जगन का पुरवा मजरे दतौली गांव निवासी पंकज, पहनासा मजरे शीतल का पुरवा गांव निवासी परमानंद, अंबरपुर गांव निवासी जगरूप घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां रामप्रकाश, रामप्यारे, पंकज, सहदेव, रामधनी, शिवबहादुर, रामखेलावन, श्रीपाल, शिवनंदन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ रामअर्ज ने बताया कि घटना के बाद चालक जीप छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जीप को कब्जे में ले लिया गया है।