फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP News: Inspector and six constables posted in security of miscreants suspended, FIR will be registered

UP News : मुठभेड़ में घायल बदमाश अस्पताल से भागे, सात पुलिसकर्मी निलंबित, दोेनों के पैर में लगी थी गोली, रायबरेली से हुए थे गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2022 11:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Jul 2022 11:22 PM IST
सार

बदमाशों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मी एक-एक कर इधर-उधर निकल गए। इसे देख बदमाश बुधवार सुबह फरार हो गए। जब तक ट्रामा सेंटर के सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते दोनों पैरों में प्लास्टर के साथ सड़क पार कर चुके थे। 

विज्ञापन
UP News: Inspector and six constables posted in security of miscreants suspended, FIR will be registered
सस्पेंड

विस्तार

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए मध्य प्रदेश के इरानी गिरोह दो घायल बदमाश बुधवार सुबह केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से फरार हो गए। इस पर उनकी निगरानी में लगाए गए दरोगा सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर  जांच के आदेश दे दिए गए। 

विज्ञापन


रायबरेली पुलिस ने दोनों बदमाश इजमाम व इरफान को डलमऊ इलाके से शनिवार को गिरफ्तार किया था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। इलाज के लिए उन्हें मंगलवार को ट्रामा सेंटर लाया गया था। उनके पैरों पर प्लास्टर व पट्टियां बंधी हुईं थी। पुलिस का कहना है कि 23 जून को दोनों ने रायबरेली में कपड़ा कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान हुई थी। बताया जाता है कि बदमाशों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मी एक-एक कर इधर-उधर निकल गए। इसे देख बदमाश बुधवार सुबह फरार हो गए। जब तक ट्रामा सेंटर के सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते दोनों पैरों में प्लास्टर के साथ सड़क पार कर चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed