फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP: Married woman beheaded in Rae Bareli, body found in field; villagers say...

UP : रायबरेली में विवाहिता की सिर काटकर हत्या, खेत में मिली लाश; गांव वालों ने कहा...

Wed, 05 Nov 2025 07:30 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 05 Nov 2025 07:30 PM IST
सार

रायबरेली में बड़ा मामला सामने आया है। यहां विवाहिता की सिर काटकर हत्या कर दी गई। इसके लाश को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
UP: Married woman beheaded in Rae Bareli, body found in field; villagers say...
Bihar News: घर से बुलाकर युवक को गोली मारकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली में समोधा गांव की रहने वाली सोनी कोरी (26) की सिर काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह धान के खेत में सोनी का सिर कटा शव मिलने से दहशत फैल गई। कटा सिर शव से कुछ दूरी पर पड़़ा था। साथ ही सिर पर बाल नहीं थे। शव भी सड़ा था। प्रेम-प्रसंग में सोनी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


परिजनों की तरफ से अभी घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है। समोधा गांव की कुसुमा के मुताबिक उनकी बेटी सोनी की शादी आठ साल पहले पड़ोस के गांव इचौली निवासी गुरु प्रसाद के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष में अनबन होने के कारण चार माह से बेटी अपने दो बच्चों आरती (8), कृष्ण (6) उनके साथ रहती थीं। 
विज्ञापन


मां के मुताबिक, 26 अक्टूबर दोपहर सोनी घर से अचानक लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया था। 27 अक्तूबर को बछरावां कोतवाली में बेटी के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी गांव के पास चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास के किनारे धान के खेत में बेटी सोनी का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची तो देखा कि बेटी का सिर धड़ से अलग होकर काफी दूर पड़ा था। बेटी की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed