फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Now waiting for Priyanka like Indira Gandhi, Sonia Gandhi

UP: इंदिरा और सोनिया गांधी की तरह अब रायबरेली से प्रियंका का इंतजार, दो माह से जुटे कांग्रेस के रणनीतिकार

Thu, 11 Apr 2024 07:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Apr 2024 07:35 AM IST
सार

रायबरेली लोकसभा में अभी प्रत्याशी की घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन प्रियंका गांधी के लिए पार्टी पूरी  तरह से तैयार दिख रही है। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Now waiting for Priyanka like Indira Gandhi, Sonia Gandhi
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शांत, सुस्त और मौन साधे रायबरेली कांग्रेस में अब उमंग है। उल्लास है। बस एक उम्मीद पर कि प्रियंका आएंगी...। पिछले दो माह से चुनाव को लेकर रणनीतिकारों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। ब्लॉक से लेकर गांव तक कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक करने के साथ ग्रामीणों के बीच चौपाल लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व ने भले ही प्रियंका गांधी के नाम को अभी फाइनल नहीं किया है, लेकिन कार्यकर्ता उनको लेकर आशान्वित हैं। कुल मिलाकर रायबरेली के सियासी समर में इस समय वही हालात हैं जो वर्ष 1967 में इंदिरा गांधी तो 2004 में सोनिया गांधी के लिए बने थे।
विज्ञापन


बूथों पर पांच न्याय और 25 गारंटी की हो रही बात
कांग्रेस संगठन जिले के 1800 से अधिक बूथों पर ताकत लगाए है। कारण भाजपा भी बूथ जीतने की रणनीति पर चल रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत कर रहे हैं। एक-एक मतदाता के नाम और उसके जातीय गणित का हिसाब रखा जा रहा है। कांग्रेस के एजेंडे को बूथों पर प्रचारित भी किया जा रहा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय और 25 गारंटी की बात की है और जिला कांग्रेस समिति भी इसी पर फोकस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमडी फार्मूले पर रहेगी नजर
कांग्रेस संगठन जिले के जातीय समीकरण पर नजर रखे हुए है। विधानसभा में जिस जाति का अधिक प्रभाव है, उसी के मुताबिक संगठन के पदाधिकारियों को लगाया गया है। पुराने कांग्रेसियों की भी मदद ली जा रही है। कांग्रेस रायबरेली में अभी भी अपने पुराने ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित (बीएमडी) फार्मूले को मुफीद मान रही है। इसी कारण इस बार के चुनाव में भी पार्टी इसी फार्मूले पर काम कर रही है।

भाजपा को भी कांग्रेस के पत्ते खुलने का इंतजार
प्रियंका गांधी का नाम जब से रायबरेली में चला है, तब से भाजपा भी कांग्रेस के पत्ते खुलने का इंतजार कर रही है। पार्टी के जानकार इस कारण किसी भी प्रत्याशी के नाम की चर्चा तक नहीं कर रहे हैं। जब कुछ गुप्त रखा गया है। कौन उतर रहा है, इस पर भाजपा के बड़े पदाधिकारियों को भी पता नहीं है।

प्रियंका ही लड़ेंगी प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने से पूरी पार्टी को फायदा होगा। बूथ स्तर से लेकर न्याय पंचायत तक कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगे हुए हैं। उम्मीद है कि केंद्रीय कमेटी मई के पहले सप्ताह तक नाम की घोषणा कर देगी।-पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed