फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   underground cable burned, 250 village faces power cut

अंडरग्राउंड केबल जला, गुल रही 250 गांवों की बिजली

Tue, 12 Jul 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
underground cable burned, 250 village faces power cut
ऊंचाहार-गदागंज (रायबरेली)। डलमऊ और गदागंज के बीच 33 केवी लाइन की अंडरग्राउंड केबल रविवार रात जलने की वजह से ऊंचाहार और दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के 250 गांवों और उनके पुरवों की बिजली 13-14 घंटे गुल रही। इस दौरान अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कारखाने ठप रहे, जिससे गेहूं की पिसाई और सरसों की पेराई का काम बाधित रहा। सोमवार को शाम 4 बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

पखरौली गांव के पास डाली गई अंडरग्राउंड केबल हर बार जल जाती है। इससे यह भी साबित हो रहा है कि घटिया केबल की वजह से बार-बार समस्या आती है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं की मनमानी की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। डलमऊ से निकली 33 केवी लाइन से गदागंज और जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र जुड़े हैं। डलमऊ क्षेत्र के पखरौली गांव के निकट रेलवे लाइन के नीचे अंडरग्राउंड केबल डाली गई है, जो रविवार रात करीब एक बजे जल गई।
विज्ञापन

इससे दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के भीलमपुर, जमुनापुर, कोटिया चित्रा, गोकना, बाहरपुर, ईश्वरदासपुर, रामसांडा, दौलतपुर, मंझलेपुर, सैदलीपुर, होरैसा, पचखरा, धूता, गदागंज, समेत 250 गांवों की डेढ़ लाख आबादी गर्मी से परेशान रही। लोग भीषण गर्मी में पंखे की हवा और पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने लाइन में नई केबिल डालकर फाल्ट ठीक किया। सोमवार दोपहर बाद चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इस दौरान लगभग 13-14 घंटे आपूर्ति बाधित रही। केबिल पड़ने के बावजूद अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। ग्रामीण सुनील सिंह, जगतपाल मौर्य, बृजेश साहू, श्यामू शुक्ला ने बताया कि बिजली न आने से गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
धान की रोपाई का कार्य चरम पर है, लेकिन बिजली की समस्या के चलते रोपाई नहीं हो पा रही है। इस बाबत एक्सईएन धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पखरौली के पास केबल जल गई थी। इससे आपूर्ति बाधित हुई है। फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।

बिजली समस्या पर फूटा गुस्सा, घेरा विद्युत उपकेंद्र
शहर क्षेत्र में बिजली के लिए हाहाकार मचा है। कहीं फॉल्ट तो दिन भर ट्रिपिंग की वजह से लोगों को जूझना पड़ रहा है। सोमवार को शहर क्षेत्र के अहमदपुर नजूल और तिलक नगर मोहल्ले के नागरिकों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। नागरिकों ने कहा कि यदि समस्या दूर न हुई तो कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed