फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uncontrolled truck crushes young man, death

Raebareli News: बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

Sun, 08 Mar 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 08 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushes young man, death
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित सिविल लाइन चौराहे पर शुक्रवार देर रात बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन


शहर के लोहानीपुर निवासी अर्जुन कुमार गुप्ता (33) किसी काम से शहर आए थे। रात करीब 12 बजे सिविल लाइन पर पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और उनकी मौत हो गई। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, चालक ट्रक लेकर भाग गया। अर्जुन की शादी हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं। अर्जुन घर पर ही रहते थे। अर्जुन की मौत से छोटे भाई करन गुप्ता, पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed