फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uncontrolled truck crushes four bike riders, student dies

Raebareli News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों काे रौंदा, छात्रा की मौत

Tue, 19 May 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 19 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushes four bike riders, student dies
शिवगढ़। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर भवानीगढ़ गांव के पास सोमवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। इसमेंं छात्रा की मौत हो गई, जबकि पिता, बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रखे थे।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने राजमार्ग जाम कर दिया। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। मांग उठाया कि राजमार्ग पर ब्रेकर बनवाए जाएं। राजमार्ग पर मनमाने तरीके से वाहन चलाए जाते हैं। इस वजह से हादसे होते हैं। पुलिसकर्मियों ने ब्रेकर बनवाने का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

केसरखेड़ा मजरे चितवनियां गांव निवासी अजय वर्मा (38) खेती करते हैं। दोपहर करीब दो बजे अपनी दो बेटियों रिया (12), आस्था (10) और पड़ोसी छात्र शिवा (11) को स्कूल से बाइक पर बैठाकर घर लौट रहे थे। भवानीगढ़ गांव के पास बछरावां की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार लोग सभी सड़क पर गिर गए। ट्रक का एक पहिया छात्रा आस्था के सिर पर पहिया चढ़ गया। इससे आस्था की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू पब्लिक अकादमी इंटर कॉलेज अहलादगढ़ में आस्था कक्षा तीन की छात्रा थी, जबकि उसकी बड़ी बहन रिया कक्षा चार में पढ़ाई करती हैं। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर अजय को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे की खबर पर परिजनों के अलावा आसपास के लोगों का मजमा जुट गया। सभी ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। राजमार्ग पर ब्रेकर न बनवाए जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।

आरोप लगाया कि आए दिन हादसे होते हैं। इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। करीब आधा घंटे तक राजमार्ग जाम रहा। छात्रा की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हर दिन अजय बच्चों को स्कूल लेने के लिए जाते थे। कभी ऐसा नहीं हुआ था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा।
शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि ट्रक कब्जे में लेकर सीज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।



धर्मेश त्रिवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed