फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ujjawala scheme 49 cylinders and 46 stove recovered

उज्जवला योजना के 49 सिलेंडर व 46 चूल्हे बरामद

Sun, 22 Jan 2017 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 22 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ujjawala scheme 49 cylinders and 46 stove recovered
गैस - फोटो : demo pic
डीएम के निर्देश पर डीएसओ और एसडीएम की टीम ने शनिवार को कस्बा स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां पर 49 सिलेंडर और 46 चूल्हा समेत अन्य उपकरण बरामद हुए। अफसरों के मुताबिक उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर और चूल्हा वितरण के लिए रखे गए थे।
विज्ञापन


डीएसओ की तहरीर पर पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक और मकान मालिक के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिला आपूर्ति अधिकारी एपी सिंह, सलोन एसडीएम प्रदीप कुमार की टीम ने पुलिस बल के साथ कस्बा निवासी दशरथलाल गुप्ता के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पर 49 सिलेंडर बरामद हुए। इसमें 41 भरे, जबकि आठ खाली सिलेंडर के साथ 35 रेगुलेटर, 34 पाइप और 46 चूल्हे भी मिले। सलोन आपूर्ति निरीक्षक सुखदेव ने जांच की तो सभी सिलेंडर और सामग्री डीह गैस एजेंसी के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान गैस एजेंसी संचालक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह सभी सामान उज्जवला योजना के तहत वितरण के लिए रखा गया था। बरामद सभी सिलेंडर और उपकरणों को इंडेन गैस सर्विस सलोन एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया।

डीह एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी की तहरीर पर एजेंसी संचालक अखंड प्रताप सिंह और मकान मालिक दशरथ लाल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसडीएम प्रदीप कुमार का कहना है कि घनी आबादी के बीच भरा सिलेंडर रखना अपराध की श्रेणी में आता है।

 

इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। एजेंसी संचालक और मकान मालिक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज करायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed