फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two women died in accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन लोगों का कुचला, जेठानी-देवरानी की मौत

Thu, 02 Jun 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two women died in accident
दो महिलाओं की मौत के बाद लोगों का मजमा। - फोटो : RAIBARAILY
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हैदरगढ़-महराजगंज मार्ग पर रीवा गांव के पास बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर सवार जेठानी-देवरानी की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रिपलिंग हादसे की वजह बनी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बछरावां के हसनपुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र भगवती प्रसाद गुरुवार को बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करके वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में उसकी चाची रामश्री (45) पत्नी राजकुमार और कलावती (40) पत्नी सुंदर भी थीं। ट्रिपलिंग के दौरान रीवां गांव के पास गेहूं लादे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी।

बाइक पर पीछे बैठी जेठानी रामश्री और देवरानी कलावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा मनोज घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे दरोगा मनोज यादव ने घायल मनोज को सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हुुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed