Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two window panes were broken in the new AC coach

Raebareli News: नए एसी कोच में दो खिड़कियों के शीशे टूटे

Fri, 14 Nov 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 14 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two window panes were broken in the new AC coach
शहर के रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर तीन पर खड़े नए एसी कोच का चटका शीशा।
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर खड़े आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में बने नए एसी कोच की दो खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। काफी दिनों से कोच यहीं पर खड़े हैं। बृहस्पतिवार को शीशे टूटे दिखे तो मामला चर्चा में आया। जांच में पता चला कि कोच के शीशे पहले से ही टूटे थे। मेंटीनेंस के लिए वापस फैक्टरी भेजा जाना है।
विज्ञापन



आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना लालगंज में बने नए कोचों की रेक शहर के रेलवे स्टेशन पर आती रहती है, जिन्हें कई दिनों तक यहीं रोकना पड़ता है। उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर नए कोच की रेक आगे भेजी जाती है। वर्तमान में 32 नए कोच स्टेशन पर खड़े थे। इनमें 20 कोच की एक रेक हावड़ा के लिए भेजा जाना था।
विज्ञापन



इससे इन कोचों को वाशिंग लाइन रवाना किया गया, ताकि सभी कोच का परीक्षण करने के बाद हावड़ा भेजा जा सके। बाकी 12 कोचों को रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर तीन पर खड़ा करा दिया गया। स्टेशन पर खड़े इन्हीं कोचों में एक एसी कोच के दो शीशे टूटे देखे गए। इस बात की चर्चा रही कि दोनों खिड़कियों के शीशे पत्थर फेंकने के कारण टूटे हैं। घटना स्टेशन पर ही घटी होने की बात कही जाती रही। मामला रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंचा तो जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरपीएफ प्रभारी एके सिंह ने कहा कि स्टेशन पर कोच के शीशे नहीं टूटे हैं। यह कोच मरम्मत के लिए आया था, जिसका शीशा बदला जाना है। अभी शीशा उपलब्ध नहीं है। इसलिए कोच यहीं पर खड़ा है। कोच को फैक्टरी भेजा जाएगा, ताकि मरम्मत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed