{"_id":"67b19050ea80128fae0d7b47","slug":"two-trucks-collided-violently-in-raebareli-one-driver-died-other-is-in-critical-condition-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत, एक चालक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत, एक चालक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक; अस्पताल में भर्ती
Sun, 16 Feb 2025 12:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:44 PM IST
सार
रायबरेली में दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Raebareli News: दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रायबरेली में शनिवार की देर रात दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक चालक की जान चली गई। जबकि, दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसा गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पोराई के पास हुआ।
विज्ञापन
ट्रक चालकों ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, इससे दोनों गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में 30 वर्षीय रामू निवासी अमेठी की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक चालक सुभाष (40) निवासी कानपुर को गंभार रूप से घायल है। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसा देर रात हुआ। घटनास्थल पर मोड़ है। जहां यह दोनों ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाए। आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक की मौत हुई है। जबकि, दूसरा चालक घायल है।
विज्ञापन