फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two teenagers ran away from home and reached Kanpur

Raebareli News: घर से भागकर कानपुर पहुंच गए दो किशोर

Sat, 01 Nov 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 01 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers ran away from home and reached Kanpur
रायबरेली। घर से भागकर दो छात्र कानपुर पहुंच गए। बृहस्पतिवार रात भदोखर पुलिस ने दोनों छात्रों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के सिंगुरतारा गांव निवासी प्रीतम (15) भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा गांव में मामा के घर पर रहते हैं। पकरा गांव निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ निखिल (14) व प्रीतम दोनों दोस्त हैं। अभय कक्षा नौ, जबकि प्रीतम कक्षा आठ का छात्र हैं।
विज्ञापन


बीते 29 अक्तूबर को दोनों परिजनों को कुछ बताए बिना घर से कहीं चले गए। परिजनों ने 30 अक्तूबर को सूचना थाने में दी। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि प्रीतम और अभय को कानपुर से बरामद किया गया है। दोनों ने घर से निकलने के बाद गांव के बाहर होटल पर नाश्ता किया। इसके बाद घुरवारा होते हुए डलमऊ पहुंचे और फिर वहां से ट्रेन के जरिये कानपुर पहुंच गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह घूमने-फिरने के लिए कानपुर चले गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed