{"_id":"58825b0f4f1c1b632aeff647","slug":"two-petrol-pump-operators-for-not-providing-support-in-the-election-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में सहयोग न देने पर दो पेट्रोल पंपों के डीजल लाइसेंस निरस्त का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में सहयोग न देने पर दो पेट्रोल पंपों के डीजल लाइसेंस निरस्त का नोटिस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में सहयोग नहीं देना पेट्रोल पंप संचालकों को महंगा पड़ गया। डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने रिलायंस समेत दो पेट्रोल पंप के डीजल लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी कर दिया है। पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से नोटिस का जवाब देने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रशासन स्तर पर तैयारी तेजी सेे की जा रही है। चुनाव में लगे वाहनों में ईंधन भरवाने का कार्य जिला आपूर्ति विभाग को सौंपा गया है। विभाग की ओर से जिले के सभी 78 पेट्रोल पंप को पत्र जारी कर अतिरिक्त ईंधन रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
लेकिन दो पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं ली गई। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने रिलायंस पेट्रो मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड सिविल लाइंस और मेसर्स अग्रवाल फीलिंग स्टेशन कठवारा का डीजल लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें रिलायंस पेट्रो मार्केटिंग पर निर्वाचन के लिए क्रेडिट स्लिप और निर्धारित प्रारूप पर सूचना न देने, जबकि कठवारा स्थित फीलिंग स्टेशन पर कार्यालय की ओर से जारी पत्र नहीं लेने का आरोप है।
जिला आपूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि दोनों पेट्रोल पंप संचालकों और संबंधित कंपनी के अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। पंप संचालकों की ओर से जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।