फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two people were in line to withdraw money unconscious, stirred

रुपया निकालने के लिए लाइन में लगे दो लोग बेहोश, हड़कंप

Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में कैश की कमी के चलते आम जनता की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। बैंकों में जमा निकासी के लिए लंबी लाइनें लग रही है। गुरुवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक लक्ष्मणपुर की शाखा में रुपया निकालने के लिए लाइन में लगे दो लोग बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


घटना से हड़कंप मच गया। खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाया है। दोनों युवकों को सीएचसी जगतपुर में इलाज कराया गया। हेवतहा नेवढ़िया गांव निवासी सुखराज और बेनीकामा निवासी कुंभकरण बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक लक्ष्मणपुर की शाखा से रुपया निकालने गए थे।
विज्ञापन


खाताधारकों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक कुछ लोगों को बैंक के अंदर कर लेते हैं। उसके बाद बैंक के बाहर लाइन में खड़ा कर देते हैं। लाइन में लगे दोनों युवक अचानक अचेत होकर गिर पड़े। दोनों युवकों के बेहोश होने से बैंक में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों ने दोनों युवको सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। उधर, शाखा प्रबंधक होरीलाल का कहना है कि बैंक में पर्याप्त जगह न होने के कारण ग्राहकों को बाहर खड़ा होना पड़ रहा है। कैश की कमी होने के चलते रुपया निकालने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed