फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two pairs of trains will remain canceled

दो जोड़ी ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त

Sat, 14 Jan 2017 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 14 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two pairs of trains will remain canceled
ट्रेन - फोटो : demo
जिले में सर्दी के सितम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को भी गलन भरी ठंड ने लोगों को बेहाल किया। ऐसे में अलाव के इर्द-गिर्द ही लोगों की जिंदगी पसर गई है। सर्दी की वजह से बाजारों की चहल-पहल कम हो गई है। वहीं ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी अप-डाऊन और प्रयाग-कानपुर इंटरिसटी अप-डाउन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। सर्दी में ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार को चार ट्रेेनें निरस्त रहेंगी। इससे यात्रियों को गतंव्य स्थान दूसरे साधन से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी अप-डाऊन और प्रयाग-कानपुर इंटरिसटी अप-डाउन 15 जनवरी को निरस्त रहेेंगी। यही नहीं इसके अलावा पंजाब मेल, नौचंदी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ ट्रेनें भी शनिवार को एक-एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एके श्रीवास्तव का कहना है कि ये चार ट्रेनें शुक्रवार को भी निरस्त थी। 15 जनवरी को भी ट्रेनेें निरस्त रहेंगी। सर्दी के कारण ऐसा हो रहा है। जल्द व्यवस्था पटरी पर आएगी।

इधर, गलन भरी ठंड ने सबको बेहाल कर दिया है। शनिवार को दिनभर धूप रही, लेकिन लोगों में ठिठुरन कम नहीं हुई। सुबह के वक्त लोग घरों में दुबके रहे और अलाव के सहारे सर्दी से बचने का प्रयास किया।


शाम होते ही फिर लोग घरों में दुबक गए और अलाव को सर्दी से राहत पाने का सहारा बनाया। रेलवे स्टेशन और बस स्टेेशन आने वाले यात्रियों को भी सर्दी से दो चार होना पड़ रहा है। यहां पर जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed