फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two more points, and the balance served shake mobile number

अधिक अंक दो, मोबाइल नंबर मिलाओ और बैलेंस पाओ

Wed, 06 Apr 2016 12:39 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 06 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two more points, and the balance served shake mobile number
रायबरेली में मंगलवार काे यूपी बाेर्ड की काॅपियां जांचते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों ने अधिक अंक पाने के लिए नया तरीका खोज निकाला है। उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिख दिया और उस नंबर पर कॉल करने के कुछ ही देर बाद परीक्षक के मोबाइल में बैलेंस पहुंच रहा है। परीक्षार्थियों की इस नई सुविधा का लाभ कॉपियां जांच रहे कई परीक्षकों ने उठाया है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का काम चार केंद्रों पर चल रहा है। 10 से 100 रुपये के नोट के साथ ही पास करने का अनुरोध के साथ ही परीक्षार्थियों ने पास होने के लिए नया तरीका खोज निकाला है।
विज्ञापन


कॉपियों में मोबाइल नंबर लिखने के साथ ही कॉल करने का अनुरोध भी किया है। जीआईसी में इंटरमीडिएट की कॉपी जांच रही एक शिक्षिका ने कॉपी में मिले मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो मोबाइल रिसीव करने वाले ने अधिक नंबर देने और परीक्षक को 100 रुपये का बैलेंस उसके मोबाइल में भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


छ ही देर बाद शिक्षिका के मोबाइल में 100 रुपये का बैलेंस आ गया। इसी तरह जीजीआईसी में केमिस्ट्री के एक शिक्षक के मोबाइल में भी 100 रुपये का बैलेंस आ गया है। अब तक कई परीक्षक इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। परीक्षकों को ऐसी कॉपियां जांचने में बड़ा मजा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed