फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two more arrested in Hariom murder case

Raebareli News: हरिओम हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested in Hariom murder case
रायबरेली। हरिओम हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार रात को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में फतेहपुर के रहने वाले हरिओम की हत्या के मामले में बुधवार रात को पुलिस ने दबिश देकर पूरे बनियन मजरे पचखरा में शिवम अग्रहरि और जमुनापुर ईश्वरदासपुर निवासी हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया है। अभी 15 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रतापगढ़ व फतेहपुर में छापा मार रही है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मामले की विवेचना डलमऊ सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी को सौंपी है।
विज्ञापन


सियासी शोर में दब गई मदद की आवाज
रायबरेली। चोर समझकर देर रात ग्रामीणों की पिटाई से मरे हरिओम के मामले में दलित कनेक्शन जोड़कर शुरू की गई राजनीति के बीच पीड़ित परिवार की मदद की आवाज दब गई है। घटना के सात दिन बाद सहायता के नाम पर विधवा पत्नी पिंकी और मासूम बेटी अनन्या को फूटी कौड़ी तो दूर सांत्वना के दो शब्द भी नसीब नहीं हुए। दलित की हत्या पर नाराजगी जताने वाले माननीय भी घर पहुंचकर पत्नी के आंसू नहीं पोंछ सके हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार कस्बा स्थित नई बस्ती निवासी पिंकी उर्फ संगीता की शादी वर्ष 2011 में फतेहपुर जिले के पूरे तुराब अली निवासी हरिओम के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में आर्थिक तंगी और पति की मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण पिंकी पिता के पास ही बेटी अनन्या के साथ रहने लगीं। हरिओम की हत्या देश की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दल मुद्दे को नफा-नुकसान से जोड़ते हुए सियासी माहौल बना रहे हैं, लेकिन पत्नी और बच्ची की मदद करने के लिए कोई सामने नहीं आया है। यह अलग बात है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने छह अक्तूबर को फतेहपुर जाकर हरिओम के पिता से मुलाकात की। रायबरेली के ही ऊंचाहार में मौजूद पत्नी और बच्ची तक पार्टी का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंच सका।

पिंकी भारतीय स्टेट बैंक की एनटीपीसी शाखा में संविदा पर काम कर रही हैं। उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये का मानदेय मिल रहा है। इसी से वह घर चलाने के साथ ही बेटी अनन्या की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। पिंकी बताती हैं कि कई माह से बेटी की फीस तक जमा नहीं हो सकी है।

पत्नी और बेटी को दिलाई जाएगी मदद : भाजपा
भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी का कहना है कि यह घटना अचानक हुई है। इसमें कोई साजिश नहीं थी। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है, लेकिन राजनीति नहीं होनी चाहिए। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हरिओम की बेटी और पत्नी को सरकारी मदद दिलाई जाएगी। इतनी बड़ी वारदात के बाद भी ऊंचाहार तहसील का कोई भी अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा, यह गलत है। ऊंचाहार तहसील के अधिकारियों के खिलाफ भी मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।


सियासी फायदे के लिए नहीं कर रहे विरोध : कांग्रेस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी का कहना है कि हत्या की घटना को लेकर पार्टी कोई सियासी फायदे के लिए विरोध नहीं कर रही है। पार्टी चाहती है कि दलित परिवार को इंसाफ मिले। यह घटना सरकार की नाकामी है। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed