{"_id":"67d5cf6a1bf47dccd1077b47","slug":"two-miscreants-associated-with-bahubali-group-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1032-129211-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाहुबली ग्रुप से जुड़े दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाहुबली ग्रुप से जुड़े दो बदमाश गिरफ्तार
Sun, 16 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर बाहुबली सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाहुबली वाट्सअप ग्रुप-पांच हजार में बड़ी संख्या में युवक जुड़े हुए हैं, जो ग्रुप के किसी भी सदस्य के साथ कोई भी विवाद होने पर भारी तादाद में पहुंचकर अराजकता फैलाते हैं। पुलिस ने ग्रुप के जरिए जुड़कर अराजकता फैलाने के मामले में डलमऊ रोड पर बाईपास ओवरब्रिज के निकट मधुकरपुर निवासी अर्पित व उसके साथी सुदीप को गिरफ्तार किया। कई मामलों में इन दोनों की संलिप्तता थी।
पुलिस अब इस बाहुबली व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की तलाश में जुटी है। गत दिनों पूरे अजबी गांव के किसान सर्वेश पाल की हत्या के बाद पुलिस को एक व्हाट्सएप ग्रुप बाहुबली की गतिविधियों पर शक हुआ था। इस ग्रुप में कई आपराधिक प्रवृत्ति के युवक जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार इस ग्रुप के दो एडमिन हैं। जिनमें एक हरियाणा में नौकरी कर रह रहा है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।