फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   two lekhpal com bake on working

दो लेखपाल काम पर लौटे, अनिवार्य सेवानिवृत्ति को बैठक आज

Sat, 28 Dec 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
two lekhpal com bake on working
रायबरेली में शुक्रवार को सदर तहसील में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शासन प्रशासन के तमाम प्रयासों और कार्रवाई के बाद भी लेखपालों के आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन शुक्रवार को दो लेखपालों के काम पर लौटने का दावा कर रहा है। 50 साल से अधिक उम्र के चिह्नित 77 लेखपालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिए शनिवार को समिति की बैठक होगी। इस बैठक में लेखपालों पर कार्रवाई के संबंध में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक लेखपालों की हड़ताल रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पांच लेखपालों को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही 35 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। 50 साल से अधिक उम्र के लेखपालों को शुक्रवार को काम पर लौटने के आदेश दिए थे, लेकिन उनमें से मात्र दो लेखपाल ही काम पर लौटे। शेष चिह्नित लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शनिवार को बैठक होगी। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि दो लेखपाल काम पर लौटे हैं। अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिए शनिवार को समिति की बैठक होगी। जरूरत पड़ी तो नए लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

15वें दिन भी हड़ताल जारी, लेखपालों ने भरी हुंकार
रायबरेली। आठ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को पंद्रहवें दिन भी लेखपालों की हड़ताल जारी रही। शहर की पुरानी तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में लेखपालों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष राजपाल यादव व जिलामंत्री महेश प्रसाद सोनकर ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। सरकार व प्रशासन की कार्रवाई से लेखपाल दबाव में नहीं आएंगे। बर्खास्तगी के अलावा जिला प्रशासन लेखपालों के खिलाफ कुछ नहीं कर सकता है। लेखपालों के हक को सरकार किसी भी स्तर पर कुचल नहीं सकती है। शुक्रवार को भी ऊंचाहार, महराजगंज, डलमऊ, सलोन सहित अन्य तहसीलों में भी लेखपालों की हड़ताल रही। इससे कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed