फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two killed in accident including child

हादसों में बालक समेत दो की मौत

Mon, 24 Apr 2017 12:31 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 24 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
 Two killed in accident including child
सड़क दुर्घटना। - फोटो : getty images
जिले में बछरावां थाना और लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए हादसों में बालक समेत दो की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। बन्नावां गांव निवासी कल्लू (35) किसी काम से पश्चिम गांव गया था। शाम को कल्लू बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


साथ में उसका सात वर्षीय भतीजा आयुष भी था। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आयुष की मौत हो गई, जबकि कल्लू घायल हो गया। सूचना पर थानेदार अनिल सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानेदार का कहना है कि कार चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं सरेनी थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव निवासी अरविंद रालपुर गांव से टैम्पो संख्या यूपी 33 एटी 1668 सवारियां लेकर लालगंज आ रहा था। पलियाबिरसिंहपुर के पास ट्रैक्टर के थ्रेशर से टैम्पो में टक्कर लग गई, जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेम्पो में सवार गंगादुबे का पुरवा मजरे रालपुर गांव निवासी अरविंद (34) पुत्र रामदास, लछईखेड़ा गांव निवासी जनक दुलारी, पूरे लोहारन गांव निवासी निधि, राजन, रालपुर गांव निवासी बबिता, उसकी नौ माह की पुत्री रिषा, टेम्पो चालक सत्येंद्र सिंह व फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा मजरे दावतपुर निवासी लाल मोहम्मद घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां अरविंद की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बछरावां के निकट उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई वीरेंद्र, बहन पुष्पा व विमला सहित परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed