{"_id":"58fcfa004f1c1bee488b54d3","slug":"two-killed-in-accident-including-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बालक समेत दो की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बछरावां थाना और लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए हादसों में बालक समेत दो की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। बन्नावां गांव निवासी कल्लू (35) किसी काम से पश्चिम गांव गया था। शाम को कल्लू बाइक से घर लौट रहा था।
साथ में उसका सात वर्षीय भतीजा आयुष भी था। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आयुष की मौत हो गई, जबकि कल्लू घायल हो गया। सूचना पर थानेदार अनिल सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानेदार का कहना है कि कार चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं सरेनी थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव निवासी अरविंद रालपुर गांव से टैम्पो संख्या यूपी 33 एटी 1668 सवारियां लेकर लालगंज आ रहा था। पलियाबिरसिंहपुर के पास ट्रैक्टर के थ्रेशर से टैम्पो में टक्कर लग गई, जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
टेम्पो में सवार गंगादुबे का पुरवा मजरे रालपुर गांव निवासी अरविंद (34) पुत्र रामदास, लछईखेड़ा गांव निवासी जनक दुलारी, पूरे लोहारन गांव निवासी निधि, राजन, रालपुर गांव निवासी बबिता, उसकी नौ माह की पुत्री रिषा, टेम्पो चालक सत्येंद्र सिंह व फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा मजरे दावतपुर निवासी लाल मोहम्मद घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां अरविंद की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बछरावां के निकट उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई वीरेंद्र, बहन पुष्पा व विमला सहित परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।