फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   two gram panchayat officers suspended

Raebareli News: दो ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Thu, 04 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 04 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
two gram panchayat officers suspended
रायबरेली। ग्राम पंचायतों में राज्यवित्त एवं 15वें वित्त आयोग से मिले बजट को खर्च करने में सुस्त दो ग्राम पंचायत अधिकारियों (वीपीओ) को निलंबित कर दिया गया। छह वीपीओ और पांच ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जिले के 27 पंचायत सचिवों को चेतावनी पत्र जारी करने के साथ ही सितंबर का वेतन रोक दिया गया है। करीब 110 ग्राम पंचायतों में विकास में मनमानी की गई। पर्याप्त बजट मिलने के बाद भी उसे खर्च नहीं किया गया।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह सीडीओ ने ग्राम पंचायतों में कराए गए का कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर पंचायत सचिवों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। इसमें 40 पंचायत सचिव बजट खर्च करने में बरती गई सुस्ती के संबंध में सही जवाब नहीं दे सके। जवाब आने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी सौम्यशील सिंह ने खीरों के ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार व दीनशाह गौरा के ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने छह पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए 21 पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया। डीडीओ ने भी पांच पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही छह सचिवों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन वीपीओ व वीडीओ को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने रोहनियां के वीपीओ कौशलेंद्र सिंह, दीनशाह गौरा की रितू यादव, सरेनी की दीक्षा, डलमऊ के शीवेंद्र कुमार, ऊंचाार के राज कुमार, अमावां के जगदेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने दीनशाह गौरा के ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार,अमावां के चित्रांशु सिंह, ऊंचाहार के रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सलोन के अरविंद कुमार साहनी, राही के हंसराज सिंह को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।



इन पंचायत सचिवों को चेतावनी, वेतन रोका
डीपीआरओ ने जगतपुर के वीपीओ मो. अहमद, छतोह के सुबोध मौर्या, ऊंचाहार के अभिषेक शुक्ला, हरचंदपुर की नमिता तिवारी, राही के सुधीर कुमार, सलोन की प्रिंसी सिंह, सरेनी के अजय प्रताप, खीरों के दिनेश कुमार, शिवगढ़ के सतीश कुमार, लालगंज के प्रभूदयाल, अमावां के संजीव कुमार, हरचंदपुर की प्रिया गौतम, राही के प्रभाकर यादव, सलोन के अविनाश कुमार, डीह की सुषमा मौर्या, छतोह के अनुराग व अनुराग कुमार, खीराें के नीरज कुमार, शिवगढ़ की प्रीती सोनकर, सलोन के शिवशंकर सिंह, नरेंद्र कुमार को चेतावनी देते हुए सितंबर माह का वेतन रोका गया है। डीडीओ ने ऊंचाहार के वीडीओ घनश्याम सिंह, राही के पुष्पराज सिंह, बछरावां के वेद प्रकाश, अमावां के नाहिद अनवर, सलोन के कृष्ण कुमार पांडेय को कठोर चेतावनी के साथ सितंबर माह का वेतन रोका है। राही से अमेठी स्थानांतरित हो चुके वीडीओ राजीव कुमार मौर्या के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीडीओ अमेठी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed