फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two friends who were injured after colliding with the railing of the overbridge, died during treatment

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर घायल हुए दो दोस्तों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two friends who were injured after colliding with the railing of the overbridge, died during treatment
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर घायल हुए दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बछरावां के मोहिद्दीनपुर निवासी सत्येंद्र कुमार उर्फ रिंकू (35) की बहन की शादी छह फरवरी को है। वह शनिवार को कस्बे के गल्लामंडी निवासी महेश (30) के साथ अमावां दोस्तपुर गांव में बहन की शादी के कार्ड बांटने गया था। वापस आते समय कस्बा स्थित हाईवे पर बाइक ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई थी।
विज्ञापन

इससे पीछे बैठा सत्येंद्र कुमार उछलकर ओवरब्रिज के नीचे जा गिरा था, जबकि बाइक चालक महेश रेलिंग से टकराकर ओवरब्रिज के ऊपर गिर गया था। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद महेश कुमार को जिला अस्पताल रायबरेली व सत्येंद्र कुमार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात दोनों युवकों की मौत हो गई।
महेश की मौत से बेटे आकाश (6), विकास (4), बेटी अंशिका (4), पत्नी सवित्रा गमगीन हैं। पत्नी के आंसू नहीं थम रहे हैं। वहीं सत्येंद्र कुमार की मौत से बेटे अथर्व (4), आरव (1) के सिर से पिता का साया उठ गया है।
आए दिन छिन रही जिंदगियां
करीब नौ साल पहले बना ओवरब्रिज लोगों के लिए हादसे का सबब बन रहा है। अब तक 24 से ज्यादा लोग इस ओवरब्रिज पर जान गंवा चुके हैं।
दो माह पहले अमेठी जिले के शाहगढ़ निवासी सूरज पांडेय (19) की ओवरब्रिज से गिरकर मौत हो गई थी। वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। पांच माह पहले थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी विपिन गुप्ता समेत दो लोगों की ओवरब्रिज से गिरकर मौत हो गई थी। दोनों युवक बाइक से लखनऊ की ओर से आ रहे थे।
घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
जगतपुर। सड़क हादसे में घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बादीपुर मजरे थुलरई गांव निवासी महेंद्र कुमार तिवारी माध्यमिक शिक्षा विभाग मेरठ में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

वह अपने घर आए हुए थे और शनिवार को विश्वनाथगंज के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर सीएचसी के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed