{"_id":"61e1ca648a03954e513e612f","slug":"two-factions-clashed-in-a-road-dispute-13-injured-raibaraily-news-lko6134365110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में दो गुट भिड़े, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में दो गुट भिड़े, 13 घायल
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पुरवार सवैया में रास्ते के विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले।
इसमें 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी श्रीराम व झूरी लाल के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया था।
शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में कोतवाली पहुंचने से पहले कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से श्रीराम व उसके बेटे जितेंद्र कुमार, नागेश, दीपांशु, अमर, उसकी पुत्री सोनी, मोहिनी घायल हुईं।
वहीं दूसरे पक्ष से झूरीलाल, उसकी पत्नी फूलमती, बेटा अजय, बहू प्रीती, नीलम को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
श्रीराम की हालत नाजुक होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।