{"_id":"57c1d7a44f1c1b0d4bd5096d","slug":"two-districts-ridden-in-darkness","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डूबे दो जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डूबे दो जिले
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : demo
पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार रात रायबरेली और अमेठी जिले में अंधेरा छा गया। दो जिले की सप्लाई बंद होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। बिजली न मिलने का खामियाजा दोनों जिलों के लाखों लोगों को भुगतना पड़ा।
बच्चों, बुजुर्गों और रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। लखनऊ से आई टीम ने जांच की, इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। पावर ग्रिड से जिले के अमावां, त्रिपुला, बछरावां और डलमऊ ट्रांसमिशन को पावर सप्लाई होती है।
फिर इन पावर हाउसों से विभिन्न सबस्टेशनों के द्वारा उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाई जाती है। बताते हैं कि देर रात तकनीकी खराबी के कारण पावर ग्रिड में लगे तीन ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गए। इससे पूरे जनपद की सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल और उद्योगों समेत 24 घंटे चलने वाले फीडरों की आपूर्ति भी बंद हो गई। यही नहीं अमेठी स्थित गौरीगंज और जगदीशपुर ट्रांसमिशन को रायबरेली के अमावां ट्रांसमिशन के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है।
पावर ग्रिड में गड़बड़ी की वजह से अमेठी के दोनों ट्रांसमिशन की पावर सप्लाई बाधित हो गई। इससे लाखों लोगों कोे बिजली संकट से जूझना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। दो जिलों की आपूर्ति ठप होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। लखनऊ से आई टीम ने जांच की, इसके बाद सप्लाई बहाल हो सकी।
एसडीअाे ट्रांसमिशन एके माौर्या ने बताया कि ग्रिड के तीन ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गए थे। इसकी वजह से रायबरेली और अमेठी जिले के सभी ट्रांसमिशन की आपूर्ति ठप रही। लखनऊ से आई टीम ने पावर ग्रिड में जांच की। मिली कमियों को दूर करने के बाद सप्लाई बहाल की गई।