{"_id":"6a8ded6b077b53550007248d","slug":"two-dengue-patients-found-team-reaches-village-raebareli-news-c-101-1-slko1033-166031-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डेंगू के दो मरीज मिले, गांव पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डेंगू के दो मरीज मिले, गांव पहुंची टीम
Wed, 26 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में क्षेत्र में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
रायबरेली। जिले में बारिश के साथ ही डेंगू के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में डेंगू के चार मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के मरीज की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मरीजों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के परिवार के 15 लोगों के ब्लड के सैंपल जांच के लिए भरे। दवा के छिड़काव के साथ ही मच्छरों से बचने के टिप्स भी लोगों को दिए।
जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में सरेनी के जानकी का पुरवा छिवलहा निवासी राजन (19) और भदोखर क्षेत्र के इकौना निवासी राहुल कुमार (22) में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे पहले सलोन के पूरे मुलही सूची निवासी भूपेंद्र (18) और डीह निवासी मो. अरब (18) डेंगू संक्रमित मिले थे। दोनों मरीज इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आए थे।
आशंका होने पर चिकित्सकाें ने मरीजों की डेंगू की जांच कराई। दोनों मरीजों का घर से ही इलाज चल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजाें के घर पहुंचकर मरीजों और उनके परिवार के लोगों की सेहत जांची। गांवों में नालियों में दवा का छिड़काव कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। ऐसे में डेंगू और एईएस का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है। डेंगू के मिले दोनों मरीजों के घर टीम भेजी गई। मरीजों के साथ ही परिवार के लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
डेंगू से बचने के लिए यह करना जरूरी
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मच्छरों से बचें। घर के आसपास पानी एकत्र न होंने दें। ठहरे पानी में मच्छरों के लार्वा बढ़ते हैं। किसी को भी लक्षण प्रतीत हो तो तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय सलाह लें। समय से इलाज शुरू होने से मरीज आसानी से स्वस्थ हो जाता है।