फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two dengue cases detected in Raebareli taking total count to 17 woman dies of fever

रायबरेली: डेंगू के दो मरीज मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हुई; बुखार से महिला की मौत

Thu, 17 Sep 2026 06:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 06:44 PM IST
सार

रायबरेली में डेंगू के दो मरीज और मिले हैं। अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। वहीं बुखार से एक महिला की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two dengue cases detected in Raebareli taking total count to 17 woman dies of fever
रायबरेली में डेंगू का प्रकोप - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

यूपी के रायबरेली में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में डेंगू के 17 मरीज मिल चुके हैं। बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। डेंगू के मरीज की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। 

विज्ञापन


मरीजों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के परिवार के 15 लोगों के ब्लड के सैंपल जांच के लिए भरे। दवा के छिड़काव के साथ ही मच्छरों से बचने के टिप्स भी लोगों को दिए। उधर, जिला अस्पताल इमरजेंसी में पहुंचे बुखार के 22 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था

शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी गीता देवी (46) को बुखार आने के बाद दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में महराजगंज के सिकंदरपुर निवासी अनूप कुमार (26) और लखनऊ की एक निजी प्रयोगशाला की जांच में लालगंज के बरिगांव निवासी योगेश कुमार (32) में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजाें के घर पहुंचकर मरीजों और उनके परिवार के लोगों की सेहत जांची। गांवों में नालियों में दवा का छिड़काव कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। ऐसे में डेंगू और एईएस का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें।

डेंगू से बचने के लिए यह करना जरूरी

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मच्छरों से बचें। घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें। ठहरे पानी में मच्छरों के लार्वा बढ़ते हैं। किसी को भी लक्षण प्रतीत हो तो तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय सलाह लें। समय से इलाज शुरू होने से मरीज आसानी से स्वस्थ हो जाता है।



सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी में डेंगू के मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराई गई है। लक्षण प्रतीत होने पर मरीजों के जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। डेंगू के मरीज मिलने के बाद उनके घर टीमें भेजकर परिवार के लोगों की सेहत की जांच कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed