फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two days later open bank, drew crowds

दो दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

Mon, 28 Nov 2016 11:23 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 28 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two days later open bank, drew crowds
बैंक - फोटो : अमर उजाला
 दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो ग्राहकों में लेनदेन को मारामारी दिखी। सभी बैंक शाखाओं में ग्राहकों की लाइनें लगी दिखी। वहीं दोपहर तक ज्यादातर एटीएम भी चालू नहीं हो सके थे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को बैंकें बंद थी। शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंकों में सोमवार सुबह से ही लेनदेन के लिए ग्राहकों की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन


दोपहर को एसबीआई की मुख्य शाखा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व अन्य लोग लाइन में लगे रहे थे। लाइन में लगे ग्राहक अजय तिवारी, विनोद सिंह, अर्जुन प्रसाद का कहना था कि छुट्टी के बाद बैंक खुली थी। इस वजह से भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद धन निकासी हो सकी। वहीं अन्य बैंकों में काउंटर पर लेने देन शुरू होने के बाद अपराह्न तक ग्राहकों की संख्या धीरे-धीरे कम हो गई। अभी जिला मुख्यालय की शाखाओं में तो कैश उपलब्ध कराया जा रहा है।

लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की शाखाओं में कैश की कमी बरकरार है। इस कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यवाहक एलडीएम का कहना है कि जल्द समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed