{"_id":"a155827ad2b217e1b59b9659d3bcf20d","slug":"two-buildings-under-construction-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निर्माणाधीन इमारतें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निर्माणाधीन इमारतें सील
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीए ने अभियान चलाकर बुधवार को दो अवैध निर्माण सील कर दिया। वहीं एक निर्माणकर्ता ने सील से बचने के लिए कम्पाउंडिंग के लिए आवेदन कर दिया।
एडीएम प्रशासन और प्रभारी सचिव एससी चौधरी की सख्ती के कारण पिछले एक महीने में सात अवैध निर्माण सील हो चुके हैं। इससे निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा है।
आरडीए की ओर से परशदेपुर रोड की तीन निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील की नोटिस जारी की गई थी। दोपहर एई एम. अहमद, विश्वनाथ की अगुवाई में जेई वीके वर्मा, एनके मारकंडेय, आरजी गर्ग, विजय कुमार, आरएन सिंह ने दो निर्माणाधीन भवन को सील किया।
इसमें पीएसी कॉलोनी के निकट परशदेपुर रोड स्थित शिव प्रसाद, घनश्याम की निर्माणाधीन बिल्डिंग शामिल है। वहीं रामकुमार ने कम्पाउंडिंग के लिए आवेदन कर दिया। इससे बिल्डिंग नहीं सील का जा सकी।
मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि कम्पाउंडिंग के बाद यदि मानचित्र नहीं बनवाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।