फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two arrested with stolen bike

चोरी की बाइक सामेत दो शातिर गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2020 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen bike
खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र के सेमरी मार्ग पर दुबिनखेड़ा गांव के पास चाकू दिखाकर बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार करके बाइक भी बरामद कर ली है। एक शातिर पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के अंगदखेड़ा मजरे कुंभी गांव निवासी महेश कुमार उर्फ राजू पासी से 15 दिसंबर को दुबिनखेड़ा गांव के पास बाइक छीन ली गई थी। महेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी थी।
विज्ञापन

उप निरीक्षक जगदीश यादव के नेतृत्व में टीम ने महेश के मोबाइल पर मिले एक नंबर की डिटेल खंगाली तो परत दर परत शातिर सामने आने लगे। पुलिस ने शिवम कुमार पुत्र मेवालाल व प्रियांशु कुमार पुत्र धनीराम निवासी तिवारिनखेड़ा को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिरों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। एक अन्य आरोपी प्रदीप कुमार फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महेश पासी की बाइक को लूटने वाले तीन में से दो शातिरों को पकड़ लिया गया है। बाइक भी बरामद कर ली गई है। मुख्य आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed