{"_id":"69dbf009e2ec9b7e8e0b2127","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-womans-chain-raebareli-news-c-101-1-slko1031-155274-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महिला की चेन खींचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महिला की चेन खींचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 13 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शिवाजी नगर की सरोज वाजपेयी के साथ चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इसमें एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस का दावा है कि धन कमाने के लालच में दोनों ने वारदात की।
सरोज बाजार से सब्जी की खरीदारी करने के बाद शनिवार देर शाम पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान दोनों ने झपट्टा मारकर सरोज की चेन छीन ली थी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की थी। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज के जरिये इनकी पहचान हुई।
सुबह शारदा सहायक नहर पटरी के पास से दाऊद नगर निवासी राज चौधरी और एक 16 वर्षीय किशोर को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन के अलावा तमंचा और घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन
बी-फार्मा कर रहा है राज
धन कमाने के लालच में आकर दोनों आरोपी जरायम की दुनिया में कूद गए। मिल एरिया थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी राज चौधरी बी-फार्मा कर रहा था, जबकि नाबालिग आरोपी ने इस बार कक्षा 10 की परीक्षा दी है।