फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Truck trampled on father going to distribute daughter's wedding card

बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता को ट्रक ने रौंदा

Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Truck trampled on father going to distribute daughter's wedding card
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार पिता को ट्रक ने रौंद दिया। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भुवापुर जुनारदार गांव निवासी देशराज (45) की बेटी पिंकी की शादी नौ फरवरी को है। शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। हर किसी में उत्साह था।
सुबह देशराज शादी का कार्ड बांटने घर से निकला था। तभी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी घर वालों को हुई तो कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया हादसे की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed