{"_id":"56f17f264f1c1b957af14d24","slug":"truck-collided-with-the-bike-two-students-killed-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हुई छात्रों की मौत पर जिला अस्पताल में बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को खड़े से ट्रक से एक बेकाबू बाइक जा टकराई। इससे दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक साथी घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब तीनों बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर सवार हो गंगा स्नान करने डलमऊ आ रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव निवासी दीपक कुमार तिवारी (20), विजय कुमार (21) बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। सुबह दीपक, विजय और उसके गांव का मोहित (20) एक ही बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने डलमऊ जा रहे थे।
हेलमेट नहीं लगाए थे। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर मलियापुर गांव के पास खडे़ ट्रक से बाइक जा टकराई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने दीपक व विजय को मृत घोषित कर दिया। घायल मोहित का अस्पताल इलाज चल रहा है। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि खडे़ ट्रक में बाइक के टकराने के चलते दो छात्रों की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।