{"_id":"c148facc329c6f36008aa5fe3d230d25","slug":"truck-and-tempo-percussion-nine-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व टैम्पो में टक्कर, नौ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व टैम्पो में टक्कर, नौ की मौत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक और टैम्पो में जोरदार भिड़ंत हो गई। बजरंगनगर के पास हुए इस हादसे में टैम्पो में सवार 10 में से नौ लोगों की मौत हो गई।
टैम्पो में सवार सभी लोग पूजा कार्यक्रम के बाद लालगंज से लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एक की मौत जिला अस्पताल में हुई जबकि एक अन्य की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही मौत हो गई। हादसे में घायल पूरे मतौली मजरे भांव निवासी पंप आपरेटर विजय बहादुर की हालत नाजुक होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
एक्सीडेंट के बाद से ही ट्रक का ड्राइवर गाड़ी समेत फरार हो गया। एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि टैम्पो में सवार सभी किसान व श्रमिक थे।
इनकी मौत : भदोखर थाना क्षेत्र के एकौना निवासी टैम्पो चालक शिवचंद्र साहू (30), कचौंदा मोहद्दीनपुर निवासी सहदेव (50), भोलाकापुरवा निवासी अमरपाल (45), कचौंदा निवासी रामपियारे मौर्या (45), पूरे फजा मजरे भांव निवासी हरिश्चंद्र मौर्या (44), कांटीहार लोनिया निवासी राम सिंह (46), रायपुर महेरी निवासी बिंदादीन साहू (50), अनुरुद्घपुर निवासी रामहर्ष (55), रायपुर महेरी निवासी हरिश्चंद्र (45)।