{"_id":"68c07e3f7361c58830063c47","slug":"troubled-by-power-cuts-the-substation-is-surrounded-raebareli-news-c-101-1-slp1006-140573-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कटौती से परेशान होकर घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कटौती से परेशान होकर घेरा उपकेंद्र
Wed, 10 Sep 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सूची विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
डीह। सलोन ब्लॉक के खौसनहा मजरे सूची गांव में लोगों को तीन माह से बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रही है। नाराज ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र सूची का घेराव कर प्रदर्शन किया। बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी करीब 3700 है। इस गांव में 250 बिजली उपभोक्ता हैं। ग्रामीण रामदेव पाल व सुरेश कुमार का कहना है कि गांव के किनारे रखा ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के चलते आए दिन खराब रहता है। तार भी जर्जर हैं। कई बार पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से तार और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
उपभोक्ता बीरेंद्र यादव, राधेश्याम व विनोद कुमार ने बताया कि बिजली न मिलने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। रात में गांव में अंधेरा छाया रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि शीघ्र समस्या का निस्तारण न हुआ तो उपकेंद्र परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर निर्मला, रेनू, सोनी, ज्योति व अनिल सिंह मौजूद रहे।