फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Troubled by a lawsuit, a businessman committed suicide by jumping into a river

Raebareli News: मुकदमे से परेशान कारोबारी ने नदी में कूदकर दी जान

Fri, 26 Sep 2025 03:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:21 AM IST
सार

रायबरेली में 18 साल से मुकदमे से परेशान कॉस्मेटिक कारोबारी राजेंद्र शुक्ला ने सई नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से दो सुसाइड नोट मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Troubled by a lawsuit, a businessman committed suicide by jumping into a river
कारोबारी के सई नदी में कूदने के बाद राजघाट चौकी पर गमगीन परिजन।

विस्तार

रायबरेली। 18 साल से चल रहे मुकदमे से परेशान एक कॉस्मेटिक कारोबारी ने बुधवार रात सई नदी में कूदकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मुकदमा लड़ते-लड़ते हार गया हूं..अब मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के उत्तर दरवाजा निवासी एवं कलेक्ट्रेट के रिटायर कर्मचारी मंटू शुक्ला के मुताबिक उनके छोटे भाई राजेंद्र उर्फ चिंटू (58) कॉस्मेटिक कारोबारी थे। उन्होंने शादी नहीं की थी। बुधवार रात 10ः30 बजे राजघाट के पास वह सई नदी में कूद गए। उनको पता चला तो भाग कर वहां पहुंचे। पुलिस ने रात में नदी में खोजबीन की, लेकिन कारोबारी का कुछ पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन


भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद के मुताबिक बृहस्पतिवार को खोजबीन के दौरान शाम छह बजे गढ़ी मुतवल्ली गांव के पास नदी में राजेंद्र का शव बरामद हुआ। उधर, सई नदी के किनारे पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले हैं। यह सुसाइड नोट राजेंद्र ने ही लिखे हैं, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में यह लिखा....
मौके से मिले दो में से पहला सुसाइड नोट एससी-एसटी कोर्ट को लिखा गया है। इसमें लिखा है कि चिंटू शुक्ला का मुकदमा आपके यहां विचाराधीन है, जिसमें शमीना बानो को भी मुजरिम बनाया गया है। इसमें मैं मुख्य अभियुक्त हूं। मैं तो दुनिया छोड़कर जा रहा हूं, शमीमा बानो काे बाइज्जत बरी करने की कृपा करें। दूसरे सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, क्योंकि मुकदमा लड़ते-लड़ते हार गया हूं..अब मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। घर के सभी बड़े-बुजुर्गों को मेरा सादर प्रणाम। हो सके तो मुझे माफ कर देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed