{"_id":"5f02196d8ebc3e42ae3d3f3f","slug":"tributes-paid-to-martyred-police-personnel-by-burning-candles-raibaraily-news-lko5293481194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद हुए पुलिस कर्मियों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद हुए पुलिस कर्मियों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
रायबरेली। मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार देर शाम डिग्री कॉलेज चौराहा के निकट स्थित शहीद चौक पर कैंडल जलाई और शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा और जिला संयोजक अमिताभ पांडेय ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उपाध्यक्ष फरहान शेख, उपाध्यक्ष सतबीर संह मल्होत्रा, नगर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सलूजा, नीलू पांडेय, बलवीर सिंह तनेजा, पंकज गुप्ता आदि ने घटना को लेकर आक्रोश जताया।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के क्रम में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुराईबाग चौराहे से कैंडल मार्च निकाला और विकासखंड परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
शहीद स्तंभ पर कैंडल जलाकर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर देवराज यादव, शुभम यादव, अखिलेश कुमार यादव, कृष्णकांत यादव, अभय कुमार, इल्तफाज हुसैन आदि मौजूद रहे।
गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेसियों, व्यापारियों, क्षेत्रीय पुलिस ने शोकसभा कर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। शनिवार देर शाम गदागंज चौराहे पर हुई शोकसभा में विवेक प्रताप सिंह, प्रेम श्रीवास्तव, इंतजार सिंह, कल्लू सिंह, ज्ञानचंद, मनोज तिवारी, मो. अकबर, मेराजुल हसन फारूकी, उग्रसेन यादव आदि मौजूद रहे।