फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tribute to Sukma's martyr jawans

सुकमा के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 26 Apr 2017 10:48 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 26 Apr 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Sukma's martyr jawans
नक्सली हमले में मारे गए सैनिकों को शहीद चौक में श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न संगठनों की ओर से हमले की निंदा की गई। साथ ही केंद्र सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की गई। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला संयोजक अंकुर गुप्ता, प्रदेश सहमंत्री अनुराग शुक्ला, नगर मंत्री शुभम पाठक, रवि सोनी आदि ने शहीद चौक पर श्रद्धांजलि दी। कहा कि चीन और पाक के इशारे पर नक्सली हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन


अब इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर एकत्र हुए। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहिनी जिला महामंत्री मारूत त्रिपाठी ने कहा कि सीआरपीएफ जवानों पर हमले का केंद्र सरकार ठोस जवाब दे। इस मौके पर जिला संरक्षक आशू शुक्ला, अंशुमान शर्मा, कुलदीप त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धांजली सभा हुई। शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर अनूप अवस्थी, योगेश मोहन, कल्लू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed