{"_id":"62bf45a3c55e7d583b12c9a4","slug":"transfer-raibaraily-news-lko637738095","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 डॉक्टरों समेत 50 स्वास्थ्य कर्मियों का गैर जनपद तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 डॉक्टरों समेत 50 स्वास्थ्य कर्मियों का गैर जनपद तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पिछले साल स्वास्थ्य विभाग में बाबुओं के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के बाद शेष बचे बाबुओं को भी गैर जनपद भेज दिया गया है।
एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान समेत 13 डॉक्टरों से स्वास्थ्य विभाग के 50 से अधिक कर्मियों का गैर जिले के लिए तबादला हुआ है।
जिला पुरुष अस्पताल से चार और महिला अस्पताल से तीन डॉक्टरों का तबादला होने के बाद दोनों की अस्पतालों में बड़ी समस्या आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से तैनात डॉक्टरों, बाबुओं व अन्य संवर्ग के कर्मचारियों का गैर जिले के लिए तबादला हुआ है। एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. जया देलहवी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अरविंद पांडेय, डॉ. रोहित कुमार को गैर जनपद भेजा गया है।
जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. तौहीदा, डॉ. निशा सोनकर और डॉ. निर्मला कुमारी को दूसरे लिए के लिए स्थानांतरित किया गया है। जिला पुरुष अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. बीरबल, डॉ. जेके लाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल को भी स्थानांतरित किया गया है।
बाबू संवर्ग में दीपक श्रीवास्तव व रश्मि सिंह को गैरजनपद भेजा गया है। विभाग के अन्य संवर्ग के स्टाफ को भी दूसरे जिले का रास्ता दिखाया गया है।
डीपीआरओ, कई एडीओ व सचिवों का गैर जिला तबादला
जिले में लंबे समय से जमे कई सहायक विकास अधिकारियों के साथ ही सचिवों का भी तबादला गैर जनपद के लिए कर दिया गया है। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा को फर्रुखाबाद का डीपीआरओ बनाया गया है। गिरीश चंद्र जिले के नए डीपीआरओ बनाए गए हैं। पंचायतीराज विभाग के आठ ग्राम पंचायत अधिकारियों और विकास विभाग से जुड़े 10 से अधिक ग्राम विकास अधिकारियों के ब्लॉक बदल दिए गए हैं।