{"_id":"612138f58ebc3e21935cfb44","slug":"trains-will-run-from-raibaraily-and-prayagraj-for-kanpur-raibaraily-news-lko592266423","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के लिए रायबरेली व प्रयागराज से ट्रेनें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के लिए रायबरेली व प्रयागराज से ट्रेनें चलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों के लिए खुशखबरी है जो आसपास के स्टेशनों तक सफर करना चाहते हैं। उन्हें रोडवेज बसों या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे यात्रियों के लिए दो जोड़ी ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। ये दोनों अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ियां कानपुर से रायबरेली और प्रयागराज के बीच चलाई जाएंगी।
इससे रायबरेली-कानपुर और प्रयागराज संगम-अनवरगंज के बीच सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। ये गाड़ियां जिले के ऊंचाहार, डलमऊ व लालगंज समेत सभी छोटे स्टेशनों और हाल्ट पर भी रुकेंगी। इन ट्रेनों का संचालन 23 अगस्त से शुरू हो जाएगा।
एक जोड़ी गाड़ी कानपुर सेंट्रल से रायबरेली के बीच चलेगी। इसमें गाड़ी संख्या 04153 और 04154 शामिल हैं। कानपुर से इस ट्रेन का संचालन 23 अगस्त और रायबरेली से 24 अगस्त से शुरू होगा जिन्हें अग्रिम आदेशों तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
यह गाड़ी इस जिले में दरियापुर, लक्ष्मणपुर, रामचंद्रपुर, ऊंचाहार, ईश्वरदासपुर, मंझलेपुर, जलालपुर धई, बरारा बुजुर्ग, डलमऊ, बहाई, लालगंज, निहस्था हाल्ट व रघुराज सिंह स्टेशनों पर रुकेगी। कानपुर से शाम 4.32 बजे और रायबरेली से रात 2.50 बजे गाड़ी रवाना होगी।
कानपुर पहुंचने का समय सुबह 8.40 बजे और रायबरेली पहुंचने का समय रात 10.30 बजे निर्धारित है। गाड़ी के चलने से रायबरेली-कानपुर के बीच सफर करने वालों को काफी राहत मिलेगी।
इसी तरह दूसरी जोड़ी गाड़ी कानपुर अनवरगंज से प्रयागराज संगम के बीच चलेगी। इसमें गाड़ी संख्या 04119 और 04120 शामिल हैं। इनका संचालन कानपुर अनवरगंज से 23 अगस्त और प्रयागराज संगम से 24 अगस्त को शुरू होगा जो अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा।
इस ट्रेन के रायबरेली जिले में ठहराव वाले स्टेशनों में अरखा, ऊंचाहार, ईश्वरदासपुर, मंझलेपुर, जलालपुर धई, बरारा बुजुर्ग, डलमऊ, बहाई, लालगंज, निहस्था हाल्ट व रघुराज सिंह स्टेशन शामिल हैं। इन दोनों गाड़ियों के चलने से यात्रियों को कानपुर जाने और लौटने में आसानी होगी।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेनों को शुरू करने का आदेश आ गया है। तय तिथियों पर इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल अग्रिम आदेशों तक ये ट्रेनें चलाई जाएंगी।