{"_id":"606733368ebc3e5916635c5d","slug":"train-raibaraily-news-lko5723384186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से प्रतापगढ़ के लिए दौड़ी पहली अनारक्षित गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से प्रतापगढ़ के लिए दौड़ी पहली अनारक्षित गाड़ी
विज्ञापन
रायबरेली। कानपुर से प्रतापगढ़ के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब अनारक्षित हो गई है। रायबरेली जंक्शन होकर चल रही 18 जोड़ी गाड़ियों में इंटरसिटी एक्सप्रेस पहली ऐसी गाड़ी है, जो अनारक्षित रहेगी।
शुक्रवार सुबह प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी आरक्षित तो रात में कानपुर से प्रतापगढ़ लौटने वाली इंटरसिटी अनारक्षित रही। शनिवार से दोनों दिशाओं से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अनारक्षित रहेगी। ट्रेन के संचालन के समय स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर भी चालू हो गए हैं।
देशभर में लॉकडाउन लगा तो ट्रेनों का संचालन भी बंद हो गया। अनलॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को विशेष गाड़ियों के रूप में चलाया गया। वर्तमान में 18 जोड़ी गाड़ियां चल रही हैं, जो आरक्षित हैं।
विज्ञापन
इन्हीं में शामिल एक जोड़ी इंटरसिटी ट्रेन को अब अनारक्षित कर दिया गया है। पहली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के रूप में कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार की रात रायबरेली जंक्शन से होकर गुजरी।
अब शनिवार से कानपुर और प्रतापगढ़ दोनों दिशाओं से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अनारक्षित रहेगी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कानपुर से प्रतापगढ़ के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब अनारक्षित हो गई है। इस ट्रेन पर अनारक्षित टिकट लेकर सफर किया जा सकेगा। टिकट काउंटर खुले रहेंगे, ताकि किसी यात्री को असुविधा न हो।