फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

पूरी हुई तैयारी, सीआरएस के निरीक्षण का इंतजार

Sun, 21 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Train
रायबरेली। जिले में दो रेल लाइनों रायबरेली-ऊंचाहार और दरियापुर-डलमऊ पर विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। उबरनी में लगे पुराने सिग्नल हटाकर नए कलर लाइट सिग्नल लगवा दिए गए हैं। अब कोई कमी नहीं है। बस, सीआरएस के निरीक्षण का इंतजार है। सीआरएस का निरीक्षण इसी हफ्ते होना है।
विज्ञापन

रायबरेली से ऊंचाहार और दरियापुर से डलमऊ रेल लाइनों पर कराए गए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण एक साथ होगा, यह पक्का हो गया है। पहले सिर्फ रायबरेली-ऊंचाहार के निरीक्षण की तैयारी थी, लेकिन दरियापुर-डलमऊ का काम भी पूरा हो जाने के कारण इस रेल खंड का भी निरीक्षण कराएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिलेभर में कलर लाइट सिग्नल लगाए जा चुके हैं। दरियापुर-डलमऊ रेल खंड में सिर्फ उबरनी स्टेशन पर पुराने सिग्नल लगे थे, जिन्हें बदला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कोई खामी न मिले, इसके लिए उत्तर रेलवे और आरवीएनएल के अधिकारी डटे हुए हैं। पिछले दिनों एडीआरएम ने भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण इसी हफ्ते होना है।
वह रायबरेली से ऊंचाहार जाएंगे, फिर डलमऊ से दरियापुर तक निरीक्षण करेंगे। आरवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सीआरएस के निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा तो दोनों रेल खंडों में हुए विद्युतीकरण को हरी झंडी मिल जाएगी।
दूसरी रेल लाइन पर आज होगा ट्रायल
रायबरेली-ऊंचाहार रेल लाइन पर 12 मार्च को 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर विद्युतीकरण कार्य का ट्रायल लिया जा चुका है। दरियापुर-डलमऊ रेल लाइन का ट्रायल इसलिए नहीं हो सका था, क्योंकि उबरनी में सिग्नल का काम बाकी था।

अब दरियापुर-डलमऊ रेल लाइन का विद्युतीकरण भी पूरा हो गया है। इसलिए दरियापुर-डलमऊ रेल लाइन पर सोमवार को ट्रायल लिया जाएगा। आरवीएनएल लखनऊ के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि दरियापुर-डलमऊ रेल लाइन पर ट्रायल लेने के लिए लोको की डिमांड की गई है। सोमवार को दरियापुर-डलमऊ रेल लाइन पर ट्रायल लेने के लिए इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed