फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   traffic

छह डबल डेकर एसी बसों समेत 32 वाहनों का चालान

Sat, 31 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
traffic
रायबरेली। बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिले में सवारी व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने जिले के बछरावां, हरचंदपुर, मिल एरिया व मुंशीगंज अभियान चलाकर 32 वाहनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली, लुधियाना व अन्य शहरों को जा रहीं छह डबल डेकर एसी बसों का भी चालान कर दिया। सभी पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई में 3.34 लाख रुपये का जुर्माना करते हुए चार वाहनों को सीज कर थाने में बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

बाराबंकी में सड़क हादसे के बाद 31 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट वाहन, खतरे में मुसाफिर शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपते ही परिवहन विभाग ने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज, बछरावां और हरचंदपुर में वाहनों को रोककर चेकिंग की। सवारियों लेकर बड़े शहरों को जा रहीं छह डबल डेकर एसी बसों का भी चालान करके जुर्माना लगाया। ये बसें परमिट के विपरीत संचालित हो रही थीं।

इसके अलावा चार वाहनों को सीज करके थानों में खड़ा करवा दिया। शाम तक 32 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 3.34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। ओवरलोड और बिना प्रपत्रों के संचालित वाहनों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed