{"_id":"621d25fe567d3720cb73a7ab","slug":"traffic-police-survillance-with-drone-camera-raibaraily-news-lko6198504119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ड्र्रोन के जरिए सुरक्षा पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ड्र्रोन के जरिए सुरक्षा पर रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। शहर में ड्रोन के जरिए सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा थानों को अतिरिक्त फोर्स दी गई है, ताकि किसी तरह का विवाद न होने पाए। सीओ व थानेदारों को क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी तरह की कोई गड़बड़ी कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सदर कोतवाली, लालगंज और बछरावां कोतवाली को अतिरिक्त फोर्स के रूप में 30 सिपाही, दो दरोगा और एक इंस्पेक्टर तैनाती की गई है। इन क्षेत्रों के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में न सिर्फ बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक करने पहुंचते हैं, बल्कि मेले भी लगते हैं।
शहर क्षेत्र में ड्रोन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सलोन कोतवाली को 15 सिपाही, हरचंदपुर थाने को 10, जबकि ऊंचाहार कोतवाली को 20 सिपाही अतिरिक्त रूप में दिए गए हैं, जिनकी डयूटी महाशिवरात्रि पर्व पर लगाई गई है। पीएसी के जवानों को भी कई थानों में लगाया गया है। महाशिवरात्रि पर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।