{"_id":"d136202e09d73d5de081d72f35106686","slug":"tractor-trolley-turnaround-and-three-dead-30-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी तीन मरे, 30 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी तीन मरे, 30 घायल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरटेक के प्रयास में पलट गई। इससे उस पर सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
ट्रॉली में करीब 60-70 लोग सवार थे। घायलों में 13 की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गुरुबक्शगंज के केलौली गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान के लिए डलमऊ गए थे।
गांव का चालक ट्रैक्टर चला रहा था। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर आगे जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रॉली काफी दूर तक लहराती चली गई और बहेरिया गांव के पास पलट गई।
ट्रॉली लहराने के दौरान कई लोग सड़क पर गिर गए। घटना के बाद चालक भाग गया। ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर श्रीमती (50) और शिवकली (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि अन्नू (20) ने सीएचसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे से कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने ट्रॉली सीधी करके दबे हुए घायलों को निकाला।
सूचना पर डलमऊ, लालगंज, भदोखर, गदागंज थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आशा, प्रेमा, आंचल, राजरती, आशीष, काजल, राम प्रसाद, कमलेश, श्रेया, प्रतिमा, कृष्णा, सावित्री को भर्ती कर लिया।
वहीं शबनम, दीपा, कांती, नेहा, दीपक, प्रतिभा, पवन कुमारी, लक्ष्मी, प्रांजुल, हिमांशु, अखिलेश, आदर्श, शालिनी की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।