फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Toilets were in bed, the superintendent's salary withheld

प्रसाधन कक्ष में मिली चारपाई, अधीक्षक का वेतन रोका

Thu, 17 Dec 2015 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रसाधन कक्ष में चारपाई व अन्य कूड़ा-करकट मिला। अस्पताल में अन्य स्थानों पर भी गंदगी का अंबार मिला। सीएमओ ने अधीक्षक व एक अन्य चिकित्सक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की फर्स्ट रेफरर यूनिट (एफआरयू) की स्वास्थ्य सेवाएं भी राम भरोसे संचालित हैं। तमाम प्रयास के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने बछरावां सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधीक्षक डॉ. जैसल और महिला चिकित्सक डॉ. शैला गैरहाजिर मिलीं। पता लगाने का प्रयास किया गया तो वे सीएचसी से बाहर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाधन कक्ष में कबाड़ व चारपाई मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रसाधन कक्ष को साफ कराने के आदेश दिए। अस्पताल में प्रसूताओं को भोजन देने के लिए बना रजिस्टर भी नहीं मिला।


सीएमओ ने अधीक्षक समेत दोनों चिकित्सकों का वेतन रोकते हुए नोटिस देकर जवाब मांगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएमओ ने बताया कि वेतन रोकते हुए जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed