फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Today gracefully flutter tiranga

आज शान से लहराएगा तिरंगा

Thu, 26 Jan 2017 01:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 26 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Today gracefully flutter tiranga
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए जिले भर में उल्लास का माहौल है। दिवस की पूर्व संध्या पर बिजली के झालरों से सरकारी, गैर सरकारी भवन और बाजार जगमगा उठे। आज (बृहस्पतिवार को) सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थाओं समेत विभिन्न स्थानों पर शान से तिरंगा फहराया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी और फिर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वज फहराया जाएगा। डीएम अनुज कुमार झा ने कहा है कि तहसील, ब्लॉक, स्कूल, कॉलेज, ग्रामीण स्तरीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय यह ध्यान रखा जाए कि ध्वज सही ढंग से फहराया जाए।
विज्ञापन


कहीं कटा-फटा न हो। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों में निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एफजी कॉलेज के सभागार में समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सुपर मार्केट, रामकृपाल तिराहा, घंटाघर चौराहा, कैपरगंज, डिग्री कॉलेज चौराहे आदि स्थानों पर बुधवार को दुकानें भी सजी रहीं। इन दुकानों पर तिरंगे झंडे, तिरंगी टोपियां, तिरंगी झंडियां और झालरों के साथ ही तिरंगे बैज भी सजे रहे। इन्हें लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed