फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   three more brilient selected in PCS

तीन और होनहारों का पीसीएस में चयन

Wed, 12 Aug 2015 11:24 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस-2014 में जिले के तीन और होनहारों का चयन हुआ है। इनके घरों में खुशी का माहौल है। सभी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी कठिन परीक्षा पास की जा सकती है।
विज्ञापन


वीरपाल कोठी निवासी अधिवक्ता जेपी सिंह राठौर के बेटे शेखर सिंह का चयन पीसीएस में सहायक श्रमायुक्त के पद पर हुआ है। शेखर वर्तमान में नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गनाइजेशन इलाहाबाद में सहायक अधीक्षक अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


2009 में उनका चयन एडीओ सहकारिता के पद पर हुआ था। 2013 में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयन हुआ था। अब फिर सफलता हासिल करने पर रमेश चतुर्वेदी, रामबरन सिंह, ओपी सिंह, डीपी सिंह, देवेंद्र चौहान, सुनील सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आचार्य द्विवेदी नगर निवासी डॉ. हरिश्चंद्र त्रिपाठी की बहू विदिशा त्रिपाठी का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। पहले ही प्रयास में विदिशा का चयन हुआ है। उसने जेएनयू से एम.फिल किया है।

 चयन पर जिला शासकीय अधिवक्ता बीके त्रिपाठी, अनिल कुमार पांडेय ने बधाई दी है। चयनित होनहारों ने कहा कि रोज यदि पांच-छह घंटे पढाई की जाए तो सफलता पाई जा सकती है।

क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर काम कर रहे डॉ. सुधीर कुमार सिंह का चयन जिला कृषि अधिकारी के लिए हुआ है।

अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले सुधीर को 2013 की परीक्षा में एफएसडीए में अभिहित अधिकारी के पद पर चयन हुआ था। इस चयन पर संस्थान के आचार्य अमर सिंह, एसएस कुशवाहा, देवी प्रसाद, संतोष, संजीव, पारसनाथ ने खुशी जताई है।


उधर सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मनोज मिश्रा का पीसीएस में चयन होने के बाद बुधवार को स्कूल में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अमित भारती, मिथलेश ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed